एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में महिला की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना तहसील के एक गांव में पैसों को लेकर हुए विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में महिला की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर, 21 दिसंबर उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना तहसील के एक गांव में पैसों को लेकर हुए विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात नगवा गांव में 30 वर्षीय अलका नामक महिला अपने बिस्तर पर मृत मिली जिसके शरीर पर गोलियों के निशान थे।

क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने मंगलवार को कहा कि इस सिलसिले में अलका के पति मनोज कुमार और उसके ससुर को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पांच साल पहले अलका की शादी प्रमोद से हुई थी और प्रमोद की हत्या के बाद अलका की शादी उसके देवर मनोज कुमार से कर दी गयी थी।

उन्होंने कहा कि अलका के बैंक खाते में कुछ पैसे थे और मनोज उससे पैसों की मांग कर रहा था, लेकिन उसने पैसे देने से मना कर दिया था।

अलका के दो बच्चे भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).