देश की खबरें | मेरठ में महिला की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला की मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने दिनदहाड़े कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।
मेरठ (उप्र), 19 दिसंबर मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला की मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने दिनदहाड़े कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) कमलेश बहादुर ने बताया कि मवीमीरा गांव में सोनी (28) अपने भाई अनुज के मकान से निकलकर पैदल जा रही थी और वह जब बड़े मंदिर के पास पहुंची तभी मोटरसाइकिल से आये एक युवक ने उस पर गोलियां चला दीं।
बहादुर ने बताया कि गम्भीर रूप से घायल सोनी को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि करीब आठ साल पहले सोनी की शादी मुजफ्फरनगर के जानसठ के सतेन्द्र से हुई थी लेकिन कुछ विवाद के चलते उनके बीच तलाक हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार उसके बाद सोनी नाजिम नाम के लड़के के साथ रह रही थी, फिर इसी साल 28 नवम्बर को उसने मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र निवासी रविंद्र के साथ शादी की थी। इन दिनों वह अपने मायके आई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)