देश की खबरें | शाहजहांपुर में महिला से बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहजहांपुर जिले में 50 वर्षीय एक विधवा महिला के साथ उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शाहजहांपुर (उप्र), 11 जनवरी शाहजहांपुर जिले में 50 वर्षीय एक विधवा महिला के साथ उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया।

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) महेंद्र पाल सिंह ने सोमवार को बताया कि सेहरामऊ थाने के अंतर्गत कुतुबपुर गांव में रहने वाली महिला के पति की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि कुतुबपुर गांव में ही रहने वाला सुनील रविवार रात महिला के घर में घुस गया और तमंचे का भय दिखाकर उसका कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी की महिला के बेटे से जान पहचान थी, जिसके कारण उसका महिला के घर आना जाना था।

पुलिस ने रविवार शाम मामला दर्ज कर महिला को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया।

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जो घटना के बाद से फरार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें