Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में महिला से बलात्कार, दो आरोपियों की तलाश
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 24 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में दो आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
भिंड (मध्य प्रदेश), 26 मार्च : मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 24 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में दो आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेंद्र सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर मेहगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की है. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ी कहानियां साझा करने वाला पोर्टल शुरू
एसपी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आरोपी विक्रम (28) और कृष्णा शर्मा (30) ने पीड़िता के तीन साल के बेटे को बंदूक से जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाया और महिला से बलात्कार किया. उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2022 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

