एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में महिला की हत्या, आरोपी पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की भागलपुर जिला पुलिस ने एक महिला की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का सोमवार को दावा किया।

देश की खबरें | बिहार में महिला की हत्या, आरोपी पकड़े गए

भागलपुर (बिहार), पांच दिसंबर बिहार की भागलपुर जिला पुलिस ने एक महिला की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का सोमवार को दावा किया।

भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बाबू राम ने कहा कि मोहम्मद शकील को पकड़ लिया गया है जिसने शुक्रवार को अपने पड़ोस में एक महिला पर कथित तौर पर हमला किया था जिसके एक दिन बाद उसकी मौत हो गई थी।

दूसरे धार्मिक समुदाय से ताल्लुक रखने वाली 45 वर्षीय महिला को घायल अवस्था में एक ईंट भट्ठे के पास देखा गया था और उसके स्तन, सिर तथा पीठ पर घाव थे। उसने शनिवार को एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर पीरपैंती पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। परिजनों ने कहा कि शकील उनका करीबी था लेकिन उनसे कुछ पैसे उधार लेने के बाद उनके संबंधों में खटास आ गई थी।

एसएसपी ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ताओं ने शकील और उसके भाई शमीम का नाम लिया था। हमने कल शाम शमीम को गिरफ्तार किया था। शकील को आज सुबह गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने इस वारदात को लेकर इलाके में किसी प्रकार का सांप्रदायिक तनाव नहीं होने का दावा करते हुए कहा, ‘‘हम लोगों से अपराध की जघन्य घटना को कोई मोड़ देने से बचने की अपील करते हैं।’’

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने इस हमले के लिए ‘‘तालिबानी मानसिकता’’ का आरोप लगाया और मामले की शीघ्र सुनवाई कर अभियुक्तों को मौत की सजा दिए जाने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2022 12:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).