देश की खबरें | जालना में काम पर लौटने से इनकार करने पर पूर्व नियोक्ता ने की महिला की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जालना जिले में पूर्व नियोक्ता ने 40 वर्षीय एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जालना, 11 मई महाराष्ट्र के जालना जिले में पूर्व नियोक्ता ने 40 वर्षीय एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रामनगर इलाके में शुक्रवार रात की है।
पुलिस ने 45 वर्षीय आरोपी गणेश कटकड़े को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि महिला सुभिद्रा वैद्य ने हाल ही में आरोपी के रेस्तरां में नौकरी छोड़ी थी लेकिन नियोक्त उस पर काम पर लौटने का दबाव बना रहा था।
अधिकारी ने बताया कि कटकड़े नशे की हालत में वैद्य के घर पहुंचा और उसे काम पर लौटने के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन जब महिला ने इनकार कर दिया तो उसने कथित तौर पर उस पर चाकू से हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि जब महिला का 20 वर्षीय बेटा सचिन उसे बचाने के लिए बीच में आया तो आरोपी ने उसपर भी हमला कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि वैद्य ने गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मौज पुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

