देश की खबरें | दारोगा के साथ 'लिव इन' में रह रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखनऊ के चिनहट इलाके में एक दारोगा के साथ 'लिव इन' में रह रही महिला की रविवार को संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
लखनऊ, छह दिसम्बर लखनऊ के चिनहट इलाके में एक दारोगा के साथ 'लिव इन' में रह रही महिला की रविवार को संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
चिनहट थाने के निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस वक्त ललितपुर में तैनात दारोगा राहुल राठौर के साथ एक अपार्टमेंट में रह रही ममता (39) नामक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गयी।
यह भी पढ़े | Farmers Protest: भारत बंद में शामिल नहीं होगा RSS से जुड़ा भारतीय किसान संघ.
उन्होंने बताया कि राहुल ममता को पास के ही एक निजी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों साथ ही रहते थे, मगर उनकी शादी नहीं हुई थी।
सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्वी) एस.एम. कासिम आब्दी ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य इकट्ठा किये हैं और मौके से एक पिस्टल और पत्र बरामद किया गया है।
यह भी पढ़े | असम में कोरोना के 97 नए मामले, 84 मरीज हुए ठीक: 6 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि इस मामले में दारोगा राहुल राठौर और उसके नौकर से पूछताछ की जा रही है। शव के पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का। इस बात की भी जांच की जा रही है कि राहुल ललितपुर से छुट्टी लेकर आया था, या ड्यूटी से गैर—हाजिर था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दारोगा राहुल राठौर और ममता करीब चार महीने से लिव-इन में रह रहे थे।
सलीम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)