एजेंसी न्यूज

Mumbai Shocker: मुंबई से सटे मीरारोड में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की कई टुकड़ों में कटा हुआ शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा-भायंदर इलाके में बुधवार रात एक इमारत की सातवीं मंजिल पर एक फ्लैट में एक महिला का शव मिला, जो कई टुकड़ों में कटा हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी

Mumbai Shocker: मुंबई से सटे मीरारोड में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की कई टुकड़ों में कटा हुआ शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Murder Representative (Photo Credit: Pixabay)

लिव-इन रिलेशनशिप-ठाणे, सात जून: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा-भायंदर इलाके में बुधवार रात एक इमारत की सातवीं मंजिल पर एक फ्लैट में एक महिला का शव मिला, जो कई टुकड़ों में कटा हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दीनया नगर पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला (36) मनोज साहनी (56) नामक एक व्यक्ति के साथ ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में थी और दोनों पिछले तीन साल से फ्लैट में एकसाथ रह रहे थे. यह भी पढ़े: Thane Shocker: मीरा भायंदर इलाके में मिली 25 साल महिला की सिर कटी लाश, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत की और इसकी जानकारी पुलिस को दी गयीपुलिस अधिकारी ने बताया कि एक टीम मौके पर पहुंची और उसे वहां टुकडों में विभक्त एक महिला का शव मिलाउन्होंने बताया कि पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही हैअधिकारी ने संदिग्धों की पहचान या हत्या के संभावित मकसद का खुलासा नहीं किया है मामले की जांच चल रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2023 12:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).