देश की खबरें | दिल्ली में घर में आग लगने से महिला की मौत, दो बच्चे झुलसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में शनिवार को एक घर में आग लगाने से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि उसके दो बच्चे झुलस गए।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल उत्तर दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में शनिवार को एक घर में आग लगाने से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि उसके दो बच्चे झुलस गए।

उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सागर सिंह कलसी ने बताया कि ‘ओल्ड चंद्रवाल’ इमारत में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को एक कमरे से एक महिला का शव मिला जिसकी पहचान आरती के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि महिला के दो बच्चे -- 12 वर्षीय रीना और छह वर्षीय निक्कू जख्मी हालत में मिले और उन्हें लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि अपराध और एफएसएल के दलों ने घटनास्थल का मुआयना किया है और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या महिला ने घर में खुद आग लगाई थी या यह किसी और कारण से आग लगी थी।

महिला का पति मुकेश कुमार दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मी के तौर पर काम करता है। पुलिस के मुताबिक, जब घटना हुई तब वह घर के सामने एक दुकान पर बैठा हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Holika Dahan 2026 Wishes: होलिका दहन के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें अपनों को शुभकामनाएं

\