देश की खबरें | गाजियाबाद में महिला ने लिव-इन पार्टनर की हत्या की, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सीमा से सटे तुलसी निकेतन कॉलोनी के निकट गाजियाबाद-वजीराबाद मार्ग पर ट्रॉली बैग में अपने लिव-इन पार्टनर का शव ले जा रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

गाजियाबाद (उप्र), आठ अगस्त दिल्ली सीमा से सटे तुलसी निकेतन कॉलोनी के निकट गाजियाबाद-वजीराबाद मार्ग पर ट्रॉली बैग में अपने लिव-इन पार्टनर का शव ले जा रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात रूटीन जांच के दौरान टीला मोड़ पुलिस ने एक महिला को काले रंग का ट्रॉली बैग ले जाते देखा। पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला को रुकने के लिए कहा और फिर एक महिला कांस्टेबल द्वारा तलाशी ली गई तो एक युवक का शव बैग में भरा हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि महिला की पहचान प्रीति शर्मा के रूप में की गयी है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने कहा कि उसने बताया कि वह फिरोज उर्फ चवन्नी नाम के एक 23 वर्षीय युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी।

महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया, ‘‘मेरे पति दीपक यादव ने चार साल पहले मेरे साथ संबंध तोड़ लिया था। उसके बाद मैं अपने लिव-इन पार्टनर फिरोज के साथ रह रही थी। मैं उसके साथ शादी के बंधन में बंधने को तैयार थी, लेकिन उसने हमेशा मेरे प्रस्ताव को टाल दिया कि उसके माता-पिता किसी और धर्म की लडकी से शादी करने की इजाजत नहीं देंगे।’’

आरोपी महिला ने पुलिस के सामने कबूल किया कि ‘‘जब मैंने उस पर दबाव डाला तो उसने मुझे एक चरित्रहीन महिला के रूप में संबोधित किया और गुस्से में मैंने उसका गला काट दिया।’’

प्रीति शर्मा ने पूछताछ में बताया कि उसने सीलमपुर दिल्ली से एक बड़ा ट्रॉली बैग खरीदा और उसमें शव को रख दिया। रविवार रात जब उसे पुलिस ने पकड़ा तो वह गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शव को किसी ट्रेन में फेंकने जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने फिरोज का गला काटने में इस्तेमाल किया गया छुरा भी बरामद किया है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस