एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गाजियाबाद में महिला ने 11 वर्षीय बेटी की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंचन पार्क कॉलोनी में बुधवार को 40 वर्षीय महिला उज्मा ने गुस्से में अपनी 11 वर्षीय बेटी आलिया की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गाजियाबाद में महिला ने 11 वर्षीय बेटी की हत्या की

गाजियाबाद (उप्र), नौ अप्रैल गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंचन पार्क कॉलोनी में बुधवार को 40 वर्षीय महिला उज्मा ने गुस्से में अपनी 11 वर्षीय बेटी आलिया की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब उज्मा के पति और बेटा गुजरात गए हुए थे। घटना के वक्त घर पर केवल उज्मा और आलिया ही मौजूद थीं।

लोनी के अपर पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि उज्मा ने पुलिस को बताया कि आलिया अपनी मौसी के घर जाने की जिद कर रही थी। उज्मा ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया, लेकिन आलिया ने कथित तौर पर अपनी मां के निर्देशों का पालन नहीं किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अपनी बेटी की अवज्ञा से क्रोधित होकर, उज्मा ने कथित तौर पर आलिया को पीटा और फिर उसे गर्दन से पकड़कर फर्श पर पटक दिया। इससे बच्ची की तत्काल मौत हो गई।’’

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आलिया के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान देखे। बच्ची के दादा ने पुलिस को बताया कि उज्मा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह इसका उपचार करा रही थी। पुलिस फिलहाल मामले में औपचारिक शिकायत का इंतजार कर रही है।

एसीपी ने कहा कि उज्मा को हिरासत में ले लिया गया है और आलिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत का सही कारण पता चल सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).