एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महिला अपने दो बच्चों के साथ पानी के हौद में कूदी; तीनों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सांचौर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ पानी के हौद में कूद गई जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महिला अपने दो बच्चों के साथ पानी के हौद में कूदी; तीनों की मौत

जयपुर, 21 सितंबर राजस्थान के सांचौर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ पानी के हौद में कूद गई जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि बोकडियावास निवासी बालकाराम देवासी की पत्नी पिंटा (26) अपने दो बेटे कल्पेश (5) और पारसा राम (3) के साथ कुंए में कूद गई जिससे तीनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि महिला का उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस संबंध में महिला के खिलाफ बच्चों की हत्या का मामला जबकि उसके पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पिंटा का पति सब्जी और फल बेचता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).