देश की खबरें | महाराष्ट्र में महिला, उसके दो बच्चे मृत पाए गए; पुलिस को आत्महत्या का शक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को एक फ्लैट से 47 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चों के शव मिले जिनमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ठाणे, सात सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को एक फ्लैट से 47 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चों के शव मिले जिनमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उन्हें संदेह है कि मीरा भायंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत नया नगर के निवासियों ने कुछ गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि महिला नसरीन वाघू और उसके बच्चों, 21 साल की बेटी और 13 साल के बेटे के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मीरा भायंदर के एक सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि महिला के बच्चे मानसिक रूप से कमजोर थे। महिला अपने 72 वर्षीय पिता के साथ फ्लैट में रहती थी।
उन्होंन बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन फ्लैट से कुछ गोलियां बरामद की गईं।
पुलिस ने बताया कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2021 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

