देश की खबरें | रतलाम रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन में महिला ने दिया पुत्र को जन्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ट्वीट मिलने पर उसे रेलवे डॉक्टर की टीम द्वारा बोगी में ही प्रसव कराया गया। महिला एवं बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

जियो

ट्वीट मिलने पर उसे रेलवे डॉक्टर की टीम द्वारा बोगी में ही प्रसव कराया गया। महिला एवं बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

रतलाम मंडल रेल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जीतेन्द्र जैन ने बताया कि 27 मई को महिला यात्री पूजा देवी :28: अपने पति आनंद कुमार के साथ सूरत से प्रतापगढ़ जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09637 में में सपरिवार यात्रा कर रही थीं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: सोशल मीडिया पर मास्क लगाने को लेकर फैलाई जा रही हैं भ्रम, जानें वजह.

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान महिला यात्री को प्रसव पीड़ा आरंभ हुआ तो एक सहयात्री द्वारा मंडल रेल प्रबंधक के ट्विटर आईडी पर इस संबंध में ट्वीट किया गया। उक्त ट्वीट पर कार्रवाई करते हुए वाणिज्य कंट्रोल एवं ट्विटर सेल द्वारा इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रतलाम को दी गई एवं जिला चिकित्सालय को सूचित कर एम्बुलेंस भी मंगा लिया गया था।

जैन ने बताया कि ट्रेन के रतलाम स्टेशन पर आगमन के उपरांत रेलवे चिकित्सक डॉ. अंकिता मेहता एवं उनकी टीम ने पूरी सावधानी के साथ बोगी में ही प्रसव कराया।

यह भी पढ़े | सीएम ममता बनर्जी ने कहा- हमारी जानकारी के बिना 36 ट्रेनें मुंबई से आ रही हैं: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि महिला यात्री ने एक स्वस्थ्य पुत्र को जन्म दिया। एहतियात के तौर पर महिला एवं बच्चे को रतलाम जिला चिकित्सालय में भेज दिया गया है।

जैन ने बताया कि रेलवे द्वारा किए गए इस व्यवस्था पर महिला के पति एवं सहयात्री ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की तथा सहयोग के लिए रेलवे तथा उसकी पूरे टीम को धन्यवाद दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\