एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लुधियाना में बदला लेने के लिए महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ मिलकर एक विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

देश की खबरें | लुधियाना में बदला लेने के लिए महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

लुधियाना, 11 अगस्त पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ मिलकर एक विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति की बेटी पीड़िता के भाई के साथ चली गई थी जिसका कथित रूप से बदला लेने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी आरोपियों ने कथित तौर पर इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में भी रिकॉर्ड कर लिया।

पुलिस ने कहा कि यह घटना एक मई को हुई थी, लेकिन पीड़िता इतनी सदमे में थी कि वह लंबे समय तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी।

अधिकारियों ने बताया कि कथित सामूहिक बलात्कार के सदमे से उबरने और स्थिर होने के बाद ही उसने शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस के अनुसार, टिब्बा रोड थाने में चार आरोपियों - रविंदर सिंह, उसके भाई वरिंदर सिंह, बेटे अमन सिंह और एक अन्य सहयोगी संतोष सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका भाई और मुख्य आरोपी रविंदर की बेटी इस साल अप्रैल में कहीं चले गए थे।

दर्ज मामले के अनुसार, चारों आरोपी एक मई को प्रेमी युगल की तलाश में महिला के घर पहुंचे थे। जब वे वहां नहीं मिले तो आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़िता को धमकाया और बदला लेने के लिए उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

पीड़िता ने शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने शिकायत दर्ज कराई तो वे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता दो बच्चों की मां है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2024 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).