देश की खबरें | महिला फांसी पर लटकी मिली, उसके पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस मामले में विवाहिता के पति, सास, ससुर सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है ।

इस मामले में विवाहिता के पति, सास, ससुर सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है ।

पुलिस के अनुसार चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के चित्रेश्वर नगर में प्रियंका यादव (24) घर में फांसी पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उसने बताया कि विवाहिता के पिता विजय शंकर यादव की तहरीर पर उसके (विवाहिता के) पति सत्येंद्र यादव, ससुर जनार्दन यादव, सास शिवराती और सरिता देवी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है ।

पुलिस ने बताया कि विजय शंकर यादव ने तहरीर में उल्लेख किया है कि अपनी पुत्री प्रियंका यादव की शादी चार वर्ष पूर्व सतेन्द्र यादव के साथ की थी और शादी में स्वेच्छा से दहेज में काफी सामान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था ।

पुलिस का कहना है कि विजय शंकर यादव ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित कर फांसी लगाकर मार डाला गया है ।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\