देश की खबरें | डबलिन में बच्चों के साथ मृत मिली महिला कर्नाटक की निवासी थी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आयरलैंड के डबलिन में पिछले हफ्ते अपने दो बच्चों के साथ मृत मिली एक महिला कर्नाटक के मैसूरू जिले की रहने वाली थी। वे सात महीने पहले ही वहां गए थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मैसूरू, एक नवंबर आयरलैंड के डबलिन में पिछले हफ्ते अपने दो बच्चों के साथ मृत मिली एक महिला कर्नाटक के मैसूरू जिले की रहने वाली थी। वे सात महीने पहले ही वहां गए थे।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे पेरियापतना तालुका के हाडागनहल्ली गांव में उनके परिवार के संपर्क में हैं।

यह भी पढ़े | IPL 2020: पंजाब की टीम ने चेन्नई को जीत के लिए दिया 154 रनों का लक्ष्य: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दक्षिणी डबलिन के बालिंटीर में 28 अक्टूबर को 37 वर्षीय सीमा बानो, उनकी बेटी असफीरा (11) और बेटा फैजान सईद (सात) मृत मिले थे।

बानो के पति सईद समीर डबलिन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और परिवार सात महीने पहले आयरलैंड गया था।

यह भी पढ़े | Hizbul Mujahideen Chief Saifullah Killed: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, हिज्‍बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर सैफुल्‍लाह श्रीनगर एनकाउंटर में ढेर.

यहां पुलिस ने कहा कि डबलिन पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, " हम उनके परिवार के संपर्क में हैं।"

आयरलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में कहा कि वह इस घटना से अत्यंत दुखी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\