Uttar Pradesh: यूपी के सीतापुर में प्रेमिका ने शादी के लिए कहा तो प्रेमी ने कर दिया आग के हवाले
सीतापुर जिले में कथित रूप से शादी करने का दबाव बनाने पर एक महिला को उसके प्रेमी ने आग के हवाले कर दिया. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बरेली स्थित भोजीपुरा इलाके की रहने वाली 25 वर्षीय एक महिला को उसके प्रेमी प्रताप ने अपने मित्र कौशल की मदद से सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र स्थित देवकाली गांव लाकर जला दिया. पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है
यूपी: सीतापुर जिले में कथित रूप से शादी करने का दबाव बनाने पर एक महिला को उसके प्रेमी ने आग के हवाले कर दिया. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बरेली स्थित भोजीपुरा इलाके की रहने वाली 25 वर्षीय एक महिला को उसके प्रेमी प्रताप ने अपने मित्र कौशल की मदद से सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र स्थित देवकाली गांव लाकर जला दिया. पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है.
सिंह ने बताया कि महिला के अपने प्रेमी प्रताप के साथ विवाहेत्तर संबंध थे. प्रताप उसी के साथ रहता था. महिला प्रताप पर शादी करने का जोर डाल रही थी जबकि वह इसे टाल रहा था. उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रताप अपने मित्र कौशल के साथ महिला को मोटरसाइकिल से सीतापुर लाया और देवकाली गांव में उसे जला दिया. यह भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में एक महिला के साथ बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार.
सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रताप शाहजहांपुर जिले का रहने वाला है. दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीम शाहजहांपुर रवाना की गई हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

