उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में एक महिला के साथ बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक व्यक्ति ने एक महिला को बंदूक का भय दिखाकर कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी व्यक्ति ने गन्ने के खेत में रविवार को उसके साथ बलात्कार किया.

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी श्रवण कुमार (26) के खिलाफ भादंवि की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बीच, पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में एक दृष्टिहीन महिला के साथ उसके एक रिश्तेदार ने शादी का वादा करके कथित तौर पर कई महीनों तक बलात्कार किया. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: मथुरा में हरियाणा की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि भादंवि की धारा 376 और 420 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).