एजेंसी न्यूज

Mumbai: मुंबई में इमारत की बालकनी का कुछ हिस्सा ढहने से महिला की मौत, तीन लोग घायल

दक्षिण मुंबई में शनिवार को ग्रैंड रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला रिहाइशी इमारत की बालकनी का कुछ हिस्सा ढहने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Mumbai: मुंबई में इमारत की बालकनी का कुछ हिस्सा ढहने से महिला की मौत, तीन लोग घायल
(Photo : X)

मुंबई, 20 जुलाई : दक्षिण मुंबई में शनिवार को ग्रैंड रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला रिहाइशी इमारत की बालकनी का कुछ हिस्सा ढहने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रुबिन्निसा मंजिल नामक इमारत ग्रैंड रोड रेलवे स्टेशन के पास स्लीटर रोड पर स्थित है. उन्होंने कहा कि घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई.

अधिकारी ने कहा, “बालकनी का कुछ हिस्सा ढहने के कारण चार लोग घायल हो गए. उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन अन्य का इलाज किया जा रहा है.” यह भी पढ़ें : गुजरात : सीमा पर गश्त के दौरान भीषण गर्मी से बीएसएफ के एक अधिकारी और जवान की मौत

अधिकारी के मुताबिक, यह महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की पुरानी इमारत है, जिसे बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने खतरनाक घोषित किया है. उन्होंने कहा कि इस इमारत को पहले भी नोटिस जारी किया गया था. अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद इमारत से सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).