एजेंसी न्यूज

ठाणे में बंगले में आग लगने से महिला की मौत, चार अन्य झुलसे

महाराष्ट्र के ठाणे में एक बंगले में आग लग जाने से 42 वर्षीय महिला की झुलसकर मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

ठाणे में बंगले में आग लगने से महिला की मौत, चार अन्य झुलसे
(Photo Credit : Twitter)

ठाणे (महाराष्ट्र), 3 जुलाई : महाराष्ट्र के ठाणे में एक बंगले में आग लग जाने से 42 वर्षीय महिला की झुलसकर मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आग ठाणे जिले के कल्याण शहर के चिंचपाड़ा इलाके में स्थित ‘आई’ नामक बंगले में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे लगी.

विट्ठलवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला, उसके बेटे और तीन अन्य लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान महिला झुलस गई. सूचना मिलते ही स्थानीय दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. अधिकारी ने कहा कि महिला जयश्री भरत म्हात्रे की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : नाम वापसी की आखिरी तारीख के बाद अब केवल द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा ही मैदान में

उन्होंने कहा कि घटना में महिला का बेटा और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार घटना के समय महिला का पति तीर्थ यात्रा पर शहर से बाहर था. अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2022 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).