देश की खबरें | उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में घर में आग लगने से महिला की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली की भगत सिंह कॉलोनी में एक घर में रविवार सुबह आग लगने से 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
नयी दिल्ली, 27 जुलाई उत्तर-पूर्वी दिल्ली की भगत सिंह कॉलोनी में एक घर में रविवार सुबह आग लगने से 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान मंजू जैन के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, न्यू उस्मानपुर स्थित भगत सिंह कॉलोनी के एक मकान में आग लगने की सूचना सुबह करीब सात बजे मिली।
आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग घर के भूतल पर लगी थी। मंजू जैन को इमारत से निकालकर जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’
पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

