एजेंसी न्यूज

Malad Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

मुंबई के मलाड इलाके में एक तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात गुड़िया पाड़ा इलाके में हुई, जिसके बाद पुलिस ने एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर लिया.

Malad Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक गिरफ्तार
Road Accident (img: File photo)

मुंबई, 4 सितंबर : मुंबई के मलाड इलाके में एक तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात गुड़िया पाड़ा इलाके में हुई, जिसके बाद पुलिस ने एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार एसयूवी चालक मर्चेंट नेवी का एक अधिकारी है.

मलाड थाने के एक अधिकारी ने बताया, “मृतक महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है, जो रात करीब 10 बजे पैदल पथ से गुजर रही थी, तभी फोर्ड एंडेवर कार ने उसे टक्कर मार दी. घटना के बाद आरोपी शहाना को पास के अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.’’ अधिकारी के अनुसार, आरोपी अनूप सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि हादसे में शामिल एसयूवी को भी जब्त कर लिया गया है. यह भी पढ़ें : Heart Attack Video: डॉक्टर को दिखाने गए लड़के को आया हार्ट अटैक, दर्दनाक मौत का CCTV फुटेज आया सामने

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी का कार्यालय अंधेरी में है और घटना के दिन वह छुट्टी पर था. उन्होंने कहा कि आरोपी कहीं शराब के नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहा था, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने उसके खून के नमूने लिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).