Delhi: दिल्ली में महिला ने नाले में कूदकर आत्महत्या की
पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में 50 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 16 फरवरी : पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में 50 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान रघुबीर नगर की निर्मला के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि महिला एक दर्जी थी और मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसने कथित रूप से नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन इस बात का संदेह जताया जा रहा है कि निर्मला काफी परेशान थी क्योंकि उसके दो बेटे बेरोजगार हैं और शराब के आदी हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दलों को उसका शव पंजाबी बाग इलाके में शाम करीब चार बजे एक नाले में मिला. यह भी पढ़ें : Delhi: NSA अजीत डोभाल के घर में अज्ञात शख्स ने की घुसने की कोशिश, सुरक्षाबलों ने लिया हिरासत में
पश्चिमी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने कहा, ‘‘हमने महिला का शव एक नाले से बरामद किया, जो पंजाबी बाग पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है.’’ पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2022 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

