देश की खबरें | बिहार के वैशाली जिले में अपने दो बच्चों की हत्या के बाद महिला ने खुदकुशी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के वैशाली जिले के देसरी थाना अंतर्गत भीखनपुरा गांव में सोमवार देर रात एक महिला ने अपने दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।
हाजीपुर, 11 अगस्त बिहार के वैशाली जिले के देसरी थाना अंतर्गत भीखनपुरा गांव में सोमवार देर रात एक महिला ने अपने दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।
देसरी थाने के चांदपुरा पुलिस चौकी के दारोगा ललन सिंह ने मंगलवार को बताया कि मृतकों में सुनिल राय की 25 वर्षीय पत्नी रेखा देवी और उनके चार वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार तथा ढाई वर्षीय पुत्र आरुष कुमार शामिल हैं।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly elections 2020: बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी भीम आर्मी.
उन्होंने बताया कि महिला अपने दोनों बच्चों के साथ सोमवार की रात घर के अंदर एक कमरे में सो गई थी। रात ढ़ाई बजे कमरे से आग की लपटें निकलते देख मृतका की सास व अन्य परिवार वालों ने शोर मचाया जिसके बाद आस पास के लोग वहां पहुंच गए ।
कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर परिवार वालों ने देखा की महिला ने अपने शरीर में आग लगा ली है। लोगों ने आग बुझाई तब तक उसका शरीर पुरी तरह जल चुका था।
वहीं महिला के साथ बिस्तर पर पड़े बच्चों के गले में दुपट्टा का फंदा लगा दिखा।
तीनों को इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया गया घोषित कर दिया।
पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
बताया जाता है कि मृतका रेखा देवी की आठ वर्ष पहले शादी हुई थी पति हैदराबाद में काम करता है। घटना के समय पति घर में नहीं था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2020 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

