एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से मादक पदार्थ तस्करी के मामले में महिला गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश की 50 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है और उसके पास से हेरोइन बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से मादक पदार्थ तस्करी के मामले में महिला गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस

नयी दिल्ली, 15 मार्च दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश की 50 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है और उसके पास से हेरोइन बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान वंदना के रूप में की गई है और उसे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले पुलिस ने 20 फरवरी को नंद नगरी से मादक पदार्थ की आपूर्ति करने में कथित तौर पर संलिप्त सचिन को गिरफ्तार किया था और उसके पास से 601 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।

अधिकारी ने बताया कि सचिन से पूछताछ के बाद जांचकर्ता वंदना तक पहुंचे, जिसने कथित तौर पर मादक पदार्थ आपूर्तिकर्ता से हेरोइन खरीदी और वितरण के लिए छोटे पैकेट बनाकर उसे सुंदर नगरी, नंद नगरी और गाजियाबाद में बेचा।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम ने 12 मार्च को वंदना के आवास पर छापा मारा और उसे प्रतिबंधित सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के नंद नगरी की रहने वाली वंदना 2024 में सचिन के संपर्क में आई थी और उसने आरोपी को अधिक मुनाफे का वादा कर मादक पदार्थ के धंधे में शामिल कर लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2025 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).