एजेंसी न्यूज

MP: मध्यप्रदेश के सागर में घर में महिला और दो नाबालिग बेटियां मृत पाई गईं, हत्या का संदेह

मध्यप्रदेश के सागर में 32 वर्षीय एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियां अपने घर पर मृत पाई गई हैं. पुलिस को उनकी हत्या कर दिये जाने का संदेह है.

MP: मध्यप्रदेश के सागर में घर में महिला और दो नाबालिग बेटियां मृत पाई गईं, हत्या का संदेह
(Photo : X)

सागर (मप्र), 31 जुलाई : मध्यप्रदेश के सागर में 32 वर्षीय एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियां अपने घर पर मृत पाई गई हैं. पुलिस को उनकी हत्या कर दिये जाने का संदेह है. एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात सिविल लाइन थानाक्षेत्र के नेपाल पैलेस इलाके में यह महिला और उसकी बेटियां घर में खून से लथपथ मृत पायी गयीं.

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान वंदना और उनकी बेटियों-- अवंतिका (आठ) और अंविका (तीन) के रूप में हुई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव उइके ने बताया, ‘‘वंदना अपने पति विशेष पटेल और अपनी दो बेटियों के साथ नेपाल पैलेस इलाके में रहती थी. मंगलवार रात वंदना और उनकी एक बेटी के शव रसोई में पड़े मिले, जबकि छोटी बेटी का शव बेडरूम में मिला.’’ यह भी पढ़ें : UP Rains: लखनऊ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, यूपी विधानसभा में घुसा पानी, देखें वीडियो

उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.’’ उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए करीब 10 टीम गठित की गई हैं. सूत्रों ने बताया कि वंदना का पति जिला अस्पताल में काम करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).