एजेंसी न्यूज

Delhi: वसंत विहार के एक फ्लैट में मृत पाई गईं महिला और उसकी दो बेटियां

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शनिवार देर शाम एक फ्लैट में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Delhi: वसंत विहार के एक फ्लैट में मृत पाई गईं महिला और उसकी दो बेटियां
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 22 मई : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शनिवार देर शाम एक फ्लैट में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शनिवार को रात आठ बजकर 55 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि वसंत विहार स्थित वसंत अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 207 अंदर से बंद है और घर के लोग कोई जवाब नहीं दे रहे हैं.

पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो पाया कि घर में गैस सिलेंडर आंशिक रूप से खुला था और वहां एक सुसाइड नोट भी था.अंदर के कमरे की तलाशी लेने पर तीन शव बिस्तर पर पड़े मिले और कमरे में तीन छोटी-छोटी अंगीठी रखी हुई थीं. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है. यह भी पढ़ें : केन्द्र सरकार इस वर्ष सीयूईटी लागू करने पर पुनर्विचार करे: झारखंड के राज्यपाल

मृतकों की पहचान मंजू और उसकी बेटियों अंशिका और अंकु के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक मंजू के पति की पिछले साल अप्रैल में कोरोना वायरस से मौत हो गई थी और तभी से परिवार अवसाद में था. मंजू भी बीमारी की वजह से बिस्तर पर थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2022 01:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).