एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश के बहराइच में महिला और उसके 11 साल के बेटे की हत्या

उत्तर प्रदेश के बहराइच में 45 वर्षीया एक महिला और उसके 11 साल के बच्चे की एक युवक ने कथित तौर पर हत्या कर दी.

उत्तर प्रदेश के बहराइच में महिला और उसके 11 साल के बेटे की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बहराइच (उप्र), 7 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के बहराइच में 45 वर्षीया एक महिला और उसके 11 साल के बच्चे की एक युवक ने कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को बताया कि वह व्यक्ति महिला का कथित प्रेमी था.

महिला अपने प्रेमी पर विवाह करने का दबाव बना रही थी. उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में आरोपी राम कुमार और उसके साथी विनोद को गिरफ्तार किया गया है. महिला और उसके बेटे की 23 मार्च को हत्या कर दी गई थी. यह भी पढ़ें : पुरी मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों के शव 29 मार्च को बरामद किये. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि आरोपी राम कुमार का भारहा गांव की एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).