एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में महिला पर सात वर्षीय दत्तक पुत्री के शारीरिक उत्पीड़न का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के आर के पुरम इलाके में एक महिला और उसके बेटे द्वारा सात वर्षीय दत्तक पुत्री का उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में महिला पर सात वर्षीय दत्तक पुत्री के शारीरिक उत्पीड़न का आरोप

नयी दिल्ली, 15 फरवरी दिल्ली के आर के पुरम इलाके में एक महिला और उसके बेटे द्वारा सात वर्षीय दत्तक पुत्री का उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि केंद्र सरकार के एक अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करने वाली 50 वर्षीय आरोपी महिला फरार है और उसके बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसने कहा कि लड़की के जैविक माता-पिता आरोपी महिला के रिश्तेदार हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आर के पुरम थाने को नौ फरवरी को सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपनी दत्तक पुत्री का शारीरिक उत्पीड़न किया है जिसके शरीर पर चोट के निशान थे।

अधिकारी ने कहा कि लड़की की चिकित्सकीय जांच की गई और भारतीय दंड संहिता, किशोर न्याय अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कहा कि लड़की को बाल कल्याण केंद्र भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2023 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).