जरुरी जानकारी | वॉकहार्ट अपने अमेरिकी संयंत्र को करेगी बंद, साझेदारों के साथ किया गठजोड़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय दवा फर्म वॉकहार्ट ने शनिवार को कहा कि उसने अमेरिकी बाजार में अपने कारोबार पुनर्गठन के तहत कई साझेदारों के साथ मिलकर उत्पाद पेश करने के लिए गठजोड़ किया है।
नयी दिल्ली, 20 अगस्त भारतीय दवा फर्म वॉकहार्ट ने शनिवार को कहा कि उसने अमेरिकी बाजार में अपने कारोबार पुनर्गठन के तहत कई साझेदारों के साथ मिलकर उत्पाद पेश करने के लिए गठजोड़ किया है।
मुंबई स्थित वॉकहार्ट ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि वह अमेरिका के इलिनॉय स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र से सभी कर्मचारियों को चरणबद्ध ढंग से हटाने की प्रक्रिया में है।
कंपनी ने कहा कि अमेरिकी अनुषंगी से जुड़े सभी कर्मचारियों को वहां के नियमों का पालन करते हुए उत्पादन गतिविधियों से मुक्त किया जा रहा है। अब कंपनी अमेरिकी बाजार में अपने उत्पादों को कई साझेदारों के साथ गठजोड़ में पेश करेगी।
उसने कहा कि यह नई व्यवस्था कंपनी के हित में है क्योंकि इससे विनिर्माण एवं गुणवत्ता प्रबंधन से जुड़ी लागत बचेगी और कंपनी अमेरिकी बाजार में अपने उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ाने पर पूरी तरह ध्यान दे पाएगी।
वॉकहार्ट का इलिनॉय संयंत्र कई खामियों की वजह से अमेरिकी औषधि एजेंसी की निगाह में बना हुआ था। कंपनी ने कहा कि वह इस संयंत्र में उत्पादन कार्य को रोकने जा रही है।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2022 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

