देश की खबरें | मास्क लगाने पर कुछ ही घंटे के भीतर मप्र के गृहमंत्री ने कही अलग-अलग बातें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को इंदौर में बेपरवाह लहजे में कहा कि वह किसी भी कार्यक्रम में मास्क नहीं पहनते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने भोपाल में स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह लम्बे समय तक मास्क नहीं पहन पाते।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर/ भोपाल, 23 सितंबर मध्यप्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को इंदौर में बेपरवाह लहजे में कहा कि वह किसी भी कार्यक्रम में मास्क नहीं पहनते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने भोपाल में स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह लम्बे समय तक मास्क नहीं पहन पाते।

मिश्रा, प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण आधारित "सम्बल" योजना से जुडे़ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इंदौर में थे। इस कार्यक्रम में उनके मास्क नहीं लगाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं किसी भी कार्यक्रम में (मास्क) नहीं पहनता। इसमें क्या होता है?"

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री Narendra Singh Tomar ने कहा- झूठ बोलकर किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस.

इंदौर में गृह मंत्री से जब पूछा गया कि क्या वह किसी विशेष कारण से मास्क नहीं पहनते, तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि वह इसे पहनते ही नहीं हैं।

मिश्रा के पास जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य विभाग भी है। जब वह संवाददाताओं से बात कर रहे थे, तब भी उन्होंने मास्क नहीं लगाया हुआ था। जबकि उनके पास ही खडे़ राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य भाजपा नेताओं ने महामारी से बचाव के लिये मास्क लगाया हुआ था।

यह भी पढ़े | Union Minister Suresh Angadi Passes Away due to COVID-19: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, कोरोना से थे संक्रमित.

उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा पर सवाल दागा है कि क्या कोविड-19 से बचाव के नियम-कायदे केवल आम लोगों पर लागू होते हैं?

उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने मास्क नहीं लगाने को लेकर मिश्रा के बयान के वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, “है कोई माई का लाल जो नियमों के उल्लंघन पर इन पर कार्रवाई का साहस दिखा सके ? नियम सिर्फ जनता के लिये ?"

हालांकि बाद उन्होंने भोपाल में संवाददाताओं को इस पर सफाई देते हुए कहा, ‘‘ ऐसा नहीं है, लगाता हूं, आवश्यकता होती है तो लगाता हूं। दरअसल लम्बे समय तक नहीं लगा पाता। उसके पीछे कारण है। मुझे पॉलिप्स है (नाक के भीतर नेजल पैसेज या साइनस में कोमल, बिना दर्द वाली, गैर कैंसर वाली गांठ को नेजल पॉलिप्स कहा जाता है।), मास्क लगाने पर घुटन होती है। लेकिन उसके बाद भी मैं कई कार्यक्रमों में, कई स्थानों जहां आवश्यकता होती है, (मास्क) लगाता हूं।’’

इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इंदौर जिले में अब तक महामारी के कुल 20,834 मरीज मिले हैं। इनमें से 516 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इन जगहों पर मास्क नहीं पहनने वाले हर व्यक्ति से मौके पर ही 200 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड