जरुरी जानकारी | फरवरी में बॉन्ड म्यूचुअल फंड से 6,525 करोड़ रुपये की निकासी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बॉन्ड आधारित म्यूचुअल फंड में फरवरी में 6,525 करोड़ रुपये की निकासी हुई, जबकि पिछले महीने इस खंड में 1.28 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ था।
नयी दिल्ली, 17 मार्च बॉन्ड आधारित म्यूचुअल फंड में फरवरी में 6,525 करोड़ रुपये की निकासी हुई, जबकि पिछले महीने इस खंड में 1.28 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ था।
समीक्षाधीन महीने में कम अवधि के फंड में जोरदार निकासी हुई। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान 16 में 10 बॉन्ड म्यूचुअल फंड श्रेणियों ने शुद्ध निकासी दर्ज की।
मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के वरिष्ठ विश्लेषक, प्रबंधक शोध नेहल मेश्राम ने कहा, ‘‘छोटी अवधि में निकासी के बावजूद, बॉन्ड फंड में महत्वपूर्ण आवंटन जारी है, और आने वाले महीनों में बाजार की स्थितियां बेहतर होने के साथ प्रवाह स्थिर हो सकता है।’’
आंकड़ों के अनुसार, इस निकासी के बावजूद, बॉन्ड म्यूचुअल फंड का परिसंपत्ति आधार फरवरी के अंत में मामूली रूप से बढ़कर 17.08 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो जनवरी के अंत में 17.06 लाख करोड़ रुपये था।
आंकड़ों के अनुसार, बॉन्ड म्यूचुअल फंड में फरवरी में 6,525 करोड़ रुपये की निकासी हुई, जबकि इससे पिछले महीने इसमें 1.28 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ था।
टाटा एसेट मैनेजमेंट के मुख्य कारोबार अधिकारी आनंद वरदराजन ने कहा, ‘‘नकदी और कॉरपोरेट बॉन्ड श्रेणियों को छोड़कर, नियत आय काफी हद तक नकारात्मक रही।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2025 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

