एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | फर्जी वेबसाइट की मदद से दिल्ली में होटल ग्राहकों को चूना लगाने को लेकर एक व्यक्ति पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के नूंह से एक व्यक्ति को फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट चलाने और एक मशहूर लक्जरी होटल श्रृंखला का प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | फर्जी वेबसाइट की मदद से दिल्ली में होटल ग्राहकों को चूना लगाने को लेकर एक व्यक्ति पकड़ा गया

नयी दिल्ली, 10 जुलाई हरियाणा के नूंह से एक व्यक्ति को फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट चलाने और एक मशहूर लक्जरी होटल श्रृंखला का प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि आरोपी की पहचान शाहरुख खान (25) के रूप में हुई है, जो महंगे होटलों के आधिकारिक ‘पोर्टल’ की नकल करने वाली फर्जी ‘वेबसाइट’ के जरिए लोगों को फंसाता था।

उसने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और हरियाणा के मेवात क्षेत्र में कई छापेमारी के बाद खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया, ‘‘शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गोवा की एक प्रतिष्ठित लग्ज़री होटल श्रृंखला में कमरा बुक करने के लिए ऑनलाइन तलाश करते समय शिकायतकर्ता को होटल की आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखने वाली एक वेबसाइट मिली। उसने पोर्टल पर दिए गए एक नंबर पर संपर्क किया और उसे अग्रिम भुगतान करने पर तत्काल बुकिंग का आश्वासन मिला।’’

उन्होंने बताया कि शुरू में तो शिकायतकर्ता को 50 प्रतिशत राशि का भुगतान करने के लिए कहा गया, लेकिन बाद में यह कहकर उसे ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई)’ के माध्यम से पूरे 33,000 रुपये का भुगतान करने के लिए राजी कर लिया गया कि ‘सिस्टम’ पूरा भुगतान ही स्वीकार करेगा।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ठगी की रकम एक निजी बैंक खाते में जमा की गई थी और वेबसाइट का डोमेन फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर पंजीकृत किया गया था।

पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल फोन और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

गोयल ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान, शाहरुख ने खुलासा किया कि वह अकेले ही यह काम करता था और उसने हरियाणा के पुन्हाना निवासी नसीम नामक एक सहयोगी की मदद से फर्जी होटल पोर्टल बनाया था। नसीम का पता लगाने और उसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).