देश की खबरें | तेलंगाना में राहुल गांधी की रैली के साथ कांग्रेस रविवार को चुनावी शंखनाद करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के खम्मम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को एक रैली को संबोधित करेंगे और इसी के साथ पार्टी राज्य में अपना चुनावी बिगुल फूंकेगी।

हैदराबाद, एक जुलाई तेलंगाना के खम्मम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को एक रैली को संबोधित करेंगे और इसी के साथ पार्टी राज्य में अपना चुनावी बिगुल फूंकेगी।

कांग्रेस राज्य विधायक दल (सीएलपी) के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क रैली में पहुंचकर अपनी पदयात्रा समाप्त करेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि गांधी विक्रमार्क को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने आदिलाबाद के निकट से पैदल यात्रा शुरू करके शनिवार को 108 दिन में 1,360 किलोमीटर की दूरी तय की।

इस रैली के दौरान खम्मम के पूर्व सांसद पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी कांग्रेस में शामिल होंगे। श्रीनिवास रेड्डी और पूर्व मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने हाल में पार्टी में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की थी।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष एवं सांसद ए. रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि खम्मम में रैली के साथ पार्टी राज्य में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का शासन समाप्त कर देगी।

रेड्डी ने रैली को लेकर तैयारियों को निरीक्षण किया और कहा कि कांग्रेस राज्य में खम्मम रैली के साथ चुनावी शंखनाद करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now