जरुरी जानकारी | पारा चढ़ने के साथ दिल्ली में बिजली की मांग 5,460 मेगावॉट पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजधानी दिल्ली में तापमान में वृद्धि के साथ बिजली की व्यस्त समय की मांग सोमवार दोपहर 5,460 मेगावॉट पर पहुंच गई। यह अप्रैल में अबतक की सबसे ऊंची बिजली की मांग है। बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल राजधानी दिल्ली में तापमान में वृद्धि के साथ बिजली की व्यस्त समय की मांग सोमवार दोपहर 5,460 मेगावॉट पर पहुंच गई। यह अप्रैल में अबतक की सबसे ऊंची बिजली की मांग है। बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वर्ष 2021 और 2020 में अप्रैल में बिजली की मांग 5,000 मेगावॉट के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई थी। राज्य भार प्रेषण केंद्र (एसएलडीसी) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार दोपहर 3:29 बजे बिजली की मांग 5,460 मेगावॉट तक पहुंच गई।

वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को शहर में भीषण लू की चेतावनी जारी की है और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और एक दिन पहले यह 42.4 डिग्री सेल्सियस था, जो पांच साल में अप्रैल में सबसे ज्यादा तापमान था।

यह 72 साल में पहला मौका है जबकि दिल्ली में अप्रैल के पहले पखवाड़े में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

बिजली वितरण कंपनी डिस्कॉम के अधिकारियों ने कहा कि एक अप्रैल से दिल्ली की व्यस्त समय की बिजली की मांग में 22 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\