खेल की खबरें | मेहदी के पांच विकेट से बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 274 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टेस्ट मैचों में मेहदी ने 10वीं बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा किया। उन्हें कंधे की चोट से टीम में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद का अच्छा साथ मिला। तस्कीन ने 57 रन पर तीन विकेट चटकाकर टेस्ट मैच अपनी वापसी को खास बनाया। बांग्लादेश के क्षेत्ररक्षकों ने चार आसान कैच टपकाये जिससे मैच में पाकिस्तान को वापसी करने का मौका मिल गया।

टेस्ट मैचों में मेहदी ने 10वीं बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा किया। उन्हें कंधे की चोट से टीम में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद का अच्छा साथ मिला। तस्कीन ने 57 रन पर तीन विकेट चटकाकर टेस्ट मैच अपनी वापसी को खास बनाया। बांग्लादेश के क्षेत्ररक्षकों ने चार आसान कैच टपकाये जिससे मैच में पाकिस्तान को वापसी करने का मौका मिल गया।

दिन का खेल खत्म होते समय बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिये थे। सलामी बल्लेबाज शदमन इस्लाम को पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला जब सउद शकील ने मीर हमजा की गेंद पर उनका आसान कैच टपका दिया।

श्रृंखला का पहला मैच 10 विकेट से जीतने के बाद बांग्लादेश के पास पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचने का मौका है।

बांग्लादेश की टीम हालांकि पहले टेस्ट में 191 रन बनाने वाले मुशफिकुर रहीम के चोटिल होने से चिंतित होगी। दिन के दूसरे सत्र में आउटफील्ड में ड्राइव लगाने दौरान मुशफिकुर का कंधा चोटिल हो गया और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

दूसरे टेस्ट में पहले दिन का खेल लगातार बारिश के कारण धुल जाने के बाद, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को शुरुआत में परेशान किया। तस्कीन ने पिच की नमी का फायदा उठाते हुए पहले ओवर में अब्दुल्ला शफीक को खाता खोले बगैर बोल्ड किया।

कप्तान शान मसूद (57) और सईम आयुब (58) ने 107 रन की साझेदारी कर मैच में पाकिस्तान का दबदबा बनाया शुरू किया था कि लंच के बाद मेहदी ने बायें हाथ के इन दोनों बल्लेबाजों को चलता कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

बांग्लादेश ने इस सत्र में चार विकेट चटकाये। तस्कीन की शॉट गेंद को सउद शकील (16) विकेटों पर खेल गये जबकि पूर्व कप्तान बाबर आजम (35) क्रीज पर दो घंटे बिताने के बावजूद प्रभावित करने में विफल रहे। उन्हें शाकिब अल हसन ने पगबाधा किया।

पहले टेस्ट में शतक और अर्धशतक लगाने वाले मोहम्मद रिजवान (26) नाहिद राणा की गेंद पर बल्ला अड़ाकर पहली स्लीप में खड़े नजमुल हसन शंटो को कैच थमा बैठे।

सलमान अली अगा ने इसके बाद एक छोर संभाले रखा और पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ पाकिस्तान के स्कोर को 270 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 95 गेंद में 54 रन का योगदान दिया।

मेहदी ने अबरार अहमद को आउट कर पांचवा विकेट झटका और पाकिस्तान की पारी का अंत किया।

पाकिस्तान ने इस मैच के लिए गेंदबाजी में दो बदलाव किए और खराब लय में चल रहे शाहीन शाह अफरीदी की जगह विशेषज्ञ स्पिनर अबरार को टीम में शामिल किया है। टीम ने आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए नसीम शाह को आराम दिया और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हमजा को अंतिम एकादश में शामिल किया।

बांग्लादेश ने चोटिल शरीफुल इस्लाम की जगह तस्कीन को मौका दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी