खेल की खबरें | मेहदी हसन के हरफनमौला प्रदर्शन से बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में जिम्बाब्वे पर आसान जीत दर्ज की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेहदी इस तरह शाकिब अल हसन और सोहाग गाजी के बाद एक ही मैच में शतक और पांच विकेट लेने वाले तीसरे बांग्लादेशी खिलाड़ी और विश्व क्रिकेट में कुल मिलाकर 39वें खिलाड़ी बन गए।
मेहदी इस तरह शाकिब अल हसन और सोहाग गाजी के बाद एक ही मैच में शतक और पांच विकेट लेने वाले तीसरे बांग्लादेशी खिलाड़ी और विश्व क्रिकेट में कुल मिलाकर 39वें खिलाड़ी बन गए।
मेहदी ने अपना दूसरा शतक 104 रन बनाकर पूरा किया जिससे बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी 444 रन पर समाप्त की और 217 रन की बढ़त हासिल की। उन्होंने इसके बाद 32 रन देकर पांच विकेट झटके। उन्होंने इस तरह दो टेस्ट मैच में तीसरी बार पांच विकेट हासिल किए। इससे तीसरे दिन जिम्बाब्वे की टीम दूसरी पारी में 46.2 ओवरों में 111 रन पर सिमट गई।
बायें हाथ के स्पिनर ताईजुल इस्लाम ने 42 रन देकर तीन विकेट झटके, उन्होंने पहली पारी में 60 रन देकर छह विकेट लिए थे।
बांग्लादेश की टीम पहले टेस्ट में तीन विकेट से हार गई थी जिससे यह श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ रही।
जिम्बाब्वे के लिए बेन कुरेन ही एकमात्र बल्लेबाज थे जो थोड़ी देर टिककर खेल पाए और 46 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले बांग्लादेश ने सात विकेट पर 191 रन से खेलना शुरू किया, तब उसने 64 रन की बढ़त बनाई हुई थी।
ताईजुल (20 रन) और पदार्पण करने वाले तंजिम हसन ने मेहदी का साथ निभाया। ताईजुल और मेहदी ने 63 रन की भागीदारी बनाई। फिर मेहदी और तंजिम ने नौवें विकेट के लिए 96 रन की भागीदारी की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

