देश की खबरें | जांच का दायरा बढ़ाने के साथ ईडी अनिल देशमुख से जुड़े धनशोधन के मामले में और लोगों को तलब करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ धनशोधन, रिश्वतखोरी और अन्य आरोपों में दर्ज मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है तथा वह उनसे जुड़े कुछ और लोगों से जल्द पूछताछ करेगा।

मुंबई, छह सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ धनशोधन, रिश्वतखोरी और अन्य आरोपों में दर्ज मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है तथा वह उनसे जुड़े कुछ और लोगों से जल्द पूछताछ करेगा।

ईडी द्वारा की जा रही जांच 100 करोड़ रुपये के कथित रिश्वत एवं वसूली रैकेट से संबंधित है, जिसकेी वजह से देशमुख को अप्रैल में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

एजेंसी ने सोमवार को यहां एक उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से पूछताछ की तथा विभिन्न सरकारी विभागों एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता से जुड़े निजी लोगों को जल्द ही समन भेजा जा सकता है।

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री एवं शिवसेना नेता अनिल परब को भी ईडी ने पिछले महीने में समन भेजा था, लेकिन वह अपनी आधिकारिक प्रतिबद्धताओं का हवाला देकर पेश नहीं हुए। छप्प्न वर्षीय परब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री भी हैं और समझा जाता है कि उन्होंने एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए एक पखवाड़े का समय मांगा है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि देशमुख को उच्चतम न्यायालय से कोई राहत न मिलने के बाद ईडी उन्हें जांच में शामिल कराने के लिए सभी कानूनी विकल्पों पर काम कर रहा है।

राकांपा नेता ने ईडी के समन को निरस्त कराने के लिए हाल में बंबई उच्च न्यायालय से गुहार लगाई है। देशमुख ने ईडी द्वारा जारी किए गए कम से कम पांच समन का अनुपालन नहीं किया है।

सूत्रों ने बताया कि अप्रैल में मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ईडी ने राकांपा नेता के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है।

अधिकारियों ने कहा कि ईडी यह भी देख रहा है कि क्या मामले में देशमुख तथा उनके परिवार एवं अन्य की और संपत्ति कुर्क की जा सकती है।

ईडी ने हाल में देशमुख परिवार की 4.20 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की थी।

देशमुख के खिलाफ मामला मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़ा है। प्रकरण में पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और फिर ईडी ने मामला दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\