एजेंसी न्यूज

खुशखबरी! Wipro 1 सितंबर से अपने जूनियर कर्मचारियों का बढ़ाएगा वेतन

कंपनी ने एक बयान में कहा कि विप्रो बैंड बी3 (सहायक प्रबंधक और नीचे) तक के सभी पात्र कर्मचारियों के लिए योग्यता आधारित वेतन वृद्धि (एमएसआई) शुरू करेगी, जो एक सितम्बर से प्रभावी होगी.

खुशखबरी! Wipro 1 सितंबर से अपने जूनियर कर्मचारियों का बढ़ाएगा वेतन
विप्रो कंपनी (Photo Credits: Facebook)

कंपनी ने एक बयान में कहा कि विप्रो बैंड बी3 (सहायक प्रबंधक और नीचे) तक के सभी पात्र कर्मचारियों के लिए योग्यता आधारित वेतन वृद्धि (एमएसआई) शुरू करेगी, जो एक सितम्बर से प्रभावी होगी. उसने कहा कि कंपनी ने एक जनवरी 2021 को इन बैंड वर्ग में आने वाले लगभग 80 प्रतिशत योग्य कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की घोषणा की थी. इस वर्ष यह यह दूसरी वेतन बढ़ोतरी है.

कंपनी ने कहा कि जैसा कि पहले घोषणा की गई, सभी बैंड सी1 (प्रबंधक और ऊपर के पद) के सभी पात्र कम्रचारियों को एक जून से वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा.

विप्रो ने कहा, ‘‘औसतन, अपतटीय कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि उच्च एकल अंकों में होगी जबकि यह ऑनसाइट कर्मचारियों के लिए मध्य-एकल अंकों में होगी. कंपनी शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को अधिक वेतन वृद्धि के साथ पुरस्कृत करेगी.’’

यह भी पढ़ें- जरुरी जानकारी | विप्रो के सीईओ थिएरी डेलापोर्ट को वित्त वर्ष 2021 में 87 लाख डॉलर का वेतन पैकेज मिला

कंपनी ने हालांकि कुल कितनी वेतन बढ़ोतरी की है, उसकी जानकारी नहीं दी. विप्रो आम तौर पर जून के दौरान वेतन में वृद्धि करती है.

विप्रो में कर्मचारियों को पांच श्रेणियों में (ए से लेकर ई तक) में रखा गया है. इसमें बी3 बैंड में सबसे ज्यादा कर्मचारी हैं जो कि कंपनी के कुल 1.97 लाख कर्मचारियों में सबसे ज्यादा हैं.

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).