T20 World Cup-2022: विश्व कप में नाकामी के बावजूद सभी प्रारूपों में खेलते रहना चाहते हैं विलियमसन

लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने से वंचित रहने के बावजूद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का क्रिकेट के किसी प्रारूप को अलविदा कहने का इरादा नहीं है .

Kane-Williamson

सिडनी, 10 नवंबर : लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने से वंचित रहने के बावजूद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का क्रिकेट के किसी प्रारूप को अलविदा कहने का इरादा नहीं है . मौजूदा विश्व कप में बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सके विलियमसन की टी20 टीम में जगह को लेकर सवाल उठने लाजमी है . न्यूजीलैंड लगातार पांचवें सीमित ओवरों के विश्व कप से सेमीफाइनल में पहुंचने के बावजूद नाकाम लौटी है .

विलियमसन ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान से सात विकेट से मिली हार के बाद कहा ,‘‘ मुझे सभी प्रारूपों में खेलना पसंद है .इतनी क्रिकेट खेली जा रही है लिहाजा सही प्रबंधन जरूरी है .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमने अलग अलग फाइनल्स खेले और अच्छा प्रदर्शन भी किया . यह भी पढ़ें : IND vs ENG, Semi Final Video: मैदान के बहार भी चल रही है एक जंग, दोनों टीम के फैंस में जबरदस्त उत्साह

हम जीत सकते थे लेकिन बेहतर टीमों से हारे . एक टूर्नामेंट हारने के बाद आप दूसरे पर फोकस करते हैं .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा तो यही मानना है . हमारा सफर अच्छा रहा है . हमने अच्छी क्रिकेट खेली है और इसे बरकरार रखना है .’’ भारतीय टीम 18 नवंबर से न्यूजीलैंड दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी .

Share Now

संबंधित खबरें

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\