एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | विलियमसन ने आईपीएल के लिये रवानगी से पहले कहा, थोड़ा आशंकित हूं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कोविड-19 महामारी के बीच 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) रवाना होने से पहले कहा कि उनके मन में थोड़ी आशंका बनी हुई है।

खेल की खबरें | विलियमसन ने आईपीएल के लिये रवानगी से पहले कहा, थोड़ा आशंकित हूं

वेलिंगटन, दो सितंबर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कोविड-19 महामारी के बीच 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) रवाना होने से पहले कहा कि उनके मन में थोड़ी आशंका बनी हुई है।

चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के 13 सदस्य वायरस के लिये पॉजीटिव पाये गये थे जिनमें दो खिलाड़ी भी शामिल हैं। इससे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी विलियमसन चिंतित है। वह गुरुवार को यूएई के लिये रवाना होंगे।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: कोच मिस्बाह उल हक के इस काम से भड़के इंजमाम.

विलियमसन ने कहा, ‘‘यही वजह है कि उन्हें प्रत्येक टीम को अलग अलग होटलों में ठहराया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन निश्चित तौर पर यह बुरी खबर है। आप किसी भी उस व्यक्ति के करीब नहीं जाना चाहते जो कोविड से संक्रमित हो। मैंने सुना है कि उनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं और कुछ दिन तक अलग थलग रहने के बाद उम्मीद है कि वे ठीक होकर वापसी करेंगे। ’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: शुरुआती 13 सदस्यों के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के सभी सदस्य कोविड-19 निगेटिव.

विलिमयसन न्यूजीलैंड के उन छह खिलाड़ियों में शामिल है जो इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट भारत के बजाय यूएई में आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है कि थोड़ी आशंका है विशेषकर तब जबकि समय करीब आता जा रहा है। अब केवल दो दिन का समय है जबकि आपको यह सोचना है कि आपको बेहद सतर्क और अनुशासित रहना होगा। ’’

आईपीएल 19 सितंबर से दस नवंबर तक तीन शहरों शारजाह, दुबई और अबुधाबी में खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).