देश की खबरें | महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को जापान, जर्मनी से आगे ले जाने के लिए काम करेंगे: राज्यपाल राधाकृष्णन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि वह राज्य की अर्थव्यवस्था को जापान और जर्मनी की अर्थव्यवस्था से बड़ी बनाने के लिए काम करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि सृजित संपत्ति राज्य के सुदूर गांवों तक पहुंच सके।
ठाणे, आठ अगस्त महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि वह राज्य की अर्थव्यवस्था को जापान और जर्मनी की अर्थव्यवस्था से बड़ी बनाने के लिए काम करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि सृजित संपत्ति राज्य के सुदूर गांवों तक पहुंच सके।
वह बुधवार को यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के जीवन पर लिखी गई पुस्तक 'योद्धा कर्मयोगी-एकनाथ संभाजी शिंदे' के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने में महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका का भी उल्लेख किया।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर भरोसा जताया कि वह समावेशी विकास सुनिश्चित करते हुए महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को एक हजार अरब डॉलर तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा, ''2047 तक एक दिन ऐसा आएगा जब भारत दुनिया का सबसे अमीर देश होगा। उस समय, हमारे महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से बड़ी होनी चाहिए, यह हमारा लक्ष्य होना चाहिए और हम सभी को इस दिशा में काम करना चाहिए।''
राज्यपाल ने कहा, "मैं आपके साथ मिलकर इतना काम करूंगा कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से बड़ी हो जाए। यह जापान और जर्मनी से भी बड़ी हो जाए।"
राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री शिंदे की तारीफ करते हुए कहा कि उनके और प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन के करियर में समानताएं हैं। दोनों ही तेजी से आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही जमीन से शुरुआत करने के बाद शिखर पर पहुंचे हैं।
उन्होंने शिंदे की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना की और युवाओं से उनसे सीखने का आग्रह किया।
राधाकृष्णन ने शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे सहित महाराष्ट्र के प्रमुख प्रभावशाली व्यक्तियों की सराहना की और उन्हें युवाओं का आदर्श तथा स्थानीय लोगों अधिकारों का पैरोकार बताया।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह आज भी उनकी शिक्षाओं का पालन करते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

