एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए काम करूंगा: किशन रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि वह राज्य में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए काम करेंगे।

देश की खबरें | तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए काम करूंगा: किशन रेड्डी

हैदराबाद, पांच जुलाई केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि वह राज्य में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए काम करेंगे।

रेड्डी ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने 1980 से ही एक सिपाही की भांति पार्टी के लिए काम किया है तथा उन्होंने कभी कोई पद नहीं मांगा।

उन्होंने कहा कि उनके लिए पार्टी से अधिक महत्वपूर्ण कुछ और नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम राष्ट्रीय तथा राज्य नेतृत्व और सभी के साथ समन्वय करके आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाये जाने के एकमात्र लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ेंगे।”

रेड्डी ने कहा कि सामूहिक कार्ययोजना तैयार की जाएगी और वह बुधवार रात को हैदराबाद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह आठ जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तेलंगाना की वारंगल यात्रा को सफल बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान विकास कार्यक्रमों में भाग लेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

रेड्डी ने पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष के रूप में करीमनगर के सांसद बंडी संजय कुमार की जगह ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).