देश की खबरें | एमएलसी उम्मीदवार के रूप में नामित होने तक इंतजार करूंगा : येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई विजयेंद्र ने रविवार को कहा कि वह विधान परिषद चुनाव के लिए उनकी उम्मीदवारी के संबंध में भाजपा संसदीय बोर्ड की ओर से अंतिम निर्णय का इंतजार करेंगे।

बेंगलुरु, 15 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई विजयेंद्र ने रविवार को कहा कि वह विधान परिषद चुनाव के लिए उनकी उम्मीदवारी के संबंध में भाजपा संसदीय बोर्ड की ओर से अंतिम निर्णय का इंतजार करेंगे।

विजयेंद्र ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह मेरे संज्ञान में आया है कि शनिवार को हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक के दौरान विधान परिषद चुनाव की उम्मीदवारी के लिए मेरे नाम की सिफारिश की गई है। भाजपा चारों एमएलसी सीटों पर जीत हासिल करेगी।’’

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘हालांकि, इस संबंध में पार्टी का केंद्रीय संसदीय बोर्ड ही अंतिम फैसला करेगा। इसलिए किसी भी प्रकार का जश्न मनाना अभी जल्दबाजी होगी। आइए प्रतीक्षा करें क्योंकि अंतिम निर्णय दिल्ली से आना है। संभवत: इसमें दो से तीन दिन का समय लग सकता है।’’

विजयेंद्र ने यह प्रतिक्रिया उन खबरों को लेकर दी, जिसमें कहा जा रहा है कि उम्मीदवार के तौर पर उनका नाम अगले महीने होने वाले राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा कोर कमेटी द्वारा अनुशंसित 20 नामों में से एक है।

कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों और राज्य विधान परिषद के दो निर्वाचन क्षेत्रों में से प्रत्येक के लिए द्विवार्षिक चुनाव क्रमशः 10 और 13 जून को होंगे।

इसके अलावा कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव तीन जून को होंगे।

विजयेंद्र ने अपने नाम की सिफारिश करने के लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कोर कमेटी के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें