देश की खबरें | शुभमन गिल की बहन को अपशब्द कहने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे: स्वाति मालीमाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन को ट्रोल करने वालों को सोमवार को आड़े हाथों लिया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में गिल की शतकीय पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स को शिकस्त दे दी।

नयी दिल्ली, 22 मई दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन को ट्रोल करने वालों को सोमवार को आड़े हाथों लिया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में गिल की शतकीय पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स को शिकस्त दे दी।

मालीवाल ने कहा कि बल्लेबाज़ की बहन को ट्रोल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, “ यह देखना बेहद शर्मनाक है कि ट्रोल शुभमन गिल की बहन को इसलिए अपशब्द कह रहे हैं क्योंकि जिस टीम के वे समर्थक हैं, वो मैच हार गई।’’

उन्होंने कहा, “ अतीत में हमने विरोट कोहली की बेटी को अपशब्द कहने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। डीसीडब्ल्यू गिल की बहन को अपशब्द कहने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

गिल की आकर्षक शतकीय पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को रविवार को यहां छह विकेट से हराकर उसकी आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

गिल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 52 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए जिसमें पांच चौके और आठ छक्के शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\