विदेश की खबरें | रूस और उत्तर कोरिया के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए एक समझौता करेंगे : पुतिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ बुधवार को प्योंगयांग में मुलाकात की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूसी राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ बुधवार को प्योंगयांग में मुलाकात की।

पुतिन ने यूक्रेन पर रूस की नीतियों का समर्थन करने के लिए उत्तर कोरिया का आभार भी व्यक्त किया। रूस ने यूक्रेन पर 2022 में आक्रमण किया था और यह संघर्ष आज भी जारी है।

उत्तर कोरियाई नेता के साथ अपनी वार्ता की शुरुआत में पुतिन ने कहा कि ‘‘नया मौलिक दस्तावेज दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में हमारे संबंधों का आधार बनेगा।’’

पुतिन के इस बयान को रूस की समाचार एजेंसी ‘तास’ और ‘रिया नोतोस्ती’ ने प्रकाशित किया।

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में दोनों नेताओं के बीच बैठक को एक ऐतिहासिक क्षण करार दिया जो दोनों देशों की दोस्ती और एकता की ‘‘शानदार मिसाल और स्थायित्व’’ को प्रदर्शित करती है।

पुतिन के काफिले का स्वागत करने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने ‘पुतिन का स्वागत है’ के नारे लगाए। इस दौरान जनता ने उत्तर कोरिया के तथा रूस के झंडे भी लहराए।

एक रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग उन ने पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान यूक्रेन में रूस के लिए ‘पूर्ण समर्थन और एकजुटता’ की बात की।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\