विदेश की खबरें | बांग्लादेश के सांसद की हत्या के सरगना को वापस लाने में इंटरपोल की मदद लेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के भगोड़े ‘मुख्य साजिशकर्ता’ को वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद लेगा। यहां एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, 26 मई बांग्लादेश अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के भगोड़े ‘मुख्य साजिशकर्ता’ को वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद लेगा। यहां एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पिछले हफ्ते, अनार कोलकाता में मृत मिले थे।

ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस की जासूसी शाखा के प्रमुख मोहम्मद हारुन उर राशिद ने हत्या के मामले की जांच के लिए कोलकाता रवाना होने से ठीक पहले रविवार को हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं के साथ बातचीत में यह टिप्पणी की।

बांग्लादेश में झिनाइदह-4 क्षेत्र से तीन बार के सांसद और सत्तारूढ़ दल अवामी लीग की कालीगंज उप जिला इकाई के प्रमुख अनार इलाज के लिए 12 मई को ढाका से रवाना हुए थे। वह अगले ही दिन कोलकाता में लापता हो गए थे।

कोलकाता पुलिस के मुताबिक, परिस्थितिजन्य साक्ष्य से संकेत मिलता है कि सांसद का पहले गला घोंटा गया और उसके बाद उनके शव के टुकड़े कर विभिन्न इलाकों में फेंक दिये गए, जिन्हें बरामद किया जाना अभी बाकी है।

ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त हारुन ने कहा, ‘‘हम झिनाइदह-4 सांसद अनवारुल अजीम अनार हत्याकांड के भगोड़े मुख्य साजिशकर्ता अख्तरुज्जमां शाहीन को वापस लाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगेंगे।’’

हारुन ने यह भी कहा कि सांसद के बचपन के मित्र शाहीन को वापस लाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक के जरिये एक आवेदन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जासूसी शाखा की टीम सबसे पहले कोलकाता में वारदात स्थल पर जाएगी और वे जिहाद से पूछताछ करेंगे, जिसे हत्या के सिलसिले में भारत में गिरफ्तार किया गया है।

बांग्लादेश की एक अदालत ने अनार की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए शुक्रवार को तीन संदिग्धों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मुंबई में कसाई का काम करने वाले एक बांग्लादेशी को इस जघन्य हत्याकांड में कथित संलिप्तता को लेकर उत्तर 24 परगना जिले से गिरफ्तार करने का दावा किया है।

इस बीच, पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया कि सोने की तस्करी हत्या का एक संभावित कारण हो सकता है।

जांचकर्ताओं ने दावा किया कि सोने की तस्करी को लेकर अनार और उनके दोस्त, जो एक अमेरिकी नागरिक और उनका कारोबारी साझेदार है, के बीच कथित अनबन अपराध की वजह हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\