ताजा खबरें | क्या प्रधानमंत्री मोदी आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा खत्म करेंगे : राहुल गांधी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा कि क्या वह देश में आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को खत्म कर देंगे, और कहा कि उनकी पार्टी की ‘न्याय’ गारंटी भविष्य की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

पुणे, तीन मई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा कि क्या वह देश में आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को खत्म कर देंगे, और कहा कि उनकी पार्टी की ‘न्याय’ गारंटी भविष्य की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

पुणे लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विचारधारा की दृष्टि से महाराष्ट्र एक “कांग्रेसी राज्य” है और उन्हें यहां आना पसंद है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, अगर संविधान बदल दिया गया तो भारत की पहचान खत्म हो जाएगी।

उन्होंने पूछा, “मोदी जी इस पर बोलेंगे कि क्या वह देश में आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा खत्म कर देंगे?”

गांधी ने “भटकती आत्मा” टिप्पणी के जरिये राकांपा (शरदचंद्र पवार) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार का “अपमान” करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की।

उन्होंने पूछा, “ऐसा करने से उन्हें क्या मिला?”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू