देश की खबरें | लाइसेंस खत्म करने के दिल्ली सरकार के फैसले का विरोध करेंगे : नगर निगम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम ने बृहस्पतिवार को रेस्तरां के लिए स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस की जरूरत को खत्म करने के दिल्ली सरकार के फैसले को नगर निकाय को कमजोर करने की ‘चाल’ करार दिया और कहा कि वह इसके खिलाफ कानूनी परामर्श लेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम ने बृहस्पतिवार को रेस्तरां के लिए स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस की जरूरत को खत्म करने के दिल्ली सरकार के फैसले को नगर निकाय को कमजोर करने की ‘चाल’ करार दिया और कहा कि वह इसके खिलाफ कानूनी परामर्श लेंगे।

उत्तरी दिल्ली के महापौर जयप्रकाश ने कहा कि स्थानीय निकाय को नगर मामलों में स्वायत्ता है और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार निगम के राजस्व के स्रोतों को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी, राजनाथ सिंह सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.

उल्लेखनीय है कि बुधवार को दिल्ली सरकार ने रेस्तरां कारोबार करने के लिए पर्यटन, पुलिस और स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस की जरूरत को खत्म कर दिया था। दिल्ली सरकार ने कहा कि उसकी मंशा आतिथ्य सत्कार कारोबार में ‘परमिट राज’ को खत्म करना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को नगर निकाय द्वारा जारी स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस को 10 दिनों के भीतर खत्म करने का निर्देश दिया था।

प्रकाश ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार हमारे राजस्व के स्रोतों को खत्म करना चाहती हैं। हम इस मामले पर पीछे नहीं हटेंगे। हमने अपने विधि विभाग से कहा है कि वह दिल्ली नगर निगम अधिनियम को देखे जिससे हम इसका मुकाबला कर सके।’’

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- यह एक व्यक्तिगत क्षति है, मैंने एक दोस्त और मूल्यवान सहयोगी को खो दिया: 8 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि क्या दिल्ली सरकार जिम्मेदारी लेगी अगर राजधानी के किसी रेस्तरां में स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी कोई घटना होती है।

दिल्ली सरकार के फैसले से नगर निगम ही नहीं दिल्ली पुलिस भी नाखुश दिखती है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा जारी में लाइसेंस में ग्राहक और रेस्तरां कर्मी की संरक्षा और सुरक्षा सहित कई पहलु शामिल होते हैं।

दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त (लाइसेंस)सुवाशीष चौधरी ने कहा, ‘‘ इसमें कई संरक्षा और सुरक्षा के मामले जुड़े हुए हैं। अगर कोई कानून का उल्लंघन करता है , अगर वहां कोई झगड़ा या समस्या होती तो क्या होगा? अगर वहां कोई खतरनाक गतिविधि होगी, अगर रेस्तरां का स्थान उचित नहीं हो या अगर व्यक्ति रेस्तरां चलाने के योग्य नहीं हो तब क्या होगा? ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ क्या होगा अगर कोई अपराधी रेस्तरां चला रहा होगा? किसी कानून का उल्लंघन हो रहा होगा तब कौन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा?’’

चौधरी ने कहा कि पार्किंग के मद्देनजर रेस्तरां का स्थान अहम है। स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

हालांकि, दिल्ली सरकार के फैसले से रेस्तरां मालिक खुश हैं।

‘रास्ता ऐंड येती’ के सह साझेदार जॉय सिंह ने कहा, ‘‘ सबसे जरूरी समय पर सरकार का यह सकारात्मक कदम है। इन सुधारों से आतिथ्य उद्योग को विकास करने, स्थिर होने और कायम रहने में मदद मिलेगी...हम शांति से काम कर पाएंगे और अपने कारोबार पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे, बजाय अलग-अलग तरह के लाइसेंस के।’’

केजरीवाल द्वारा 10 दिन में लाइसेंस खत्म करने की घोषणा का संदर्भ देते हुए सिंह ने कहा कि पहले भी वादा किया गया था लेकिन इस बार समय सीमा तय की गई है।

‘ट्रेस’ के खानसामा और सह मालिक जतिन मलिक ने कहा, ‘‘आतिथ्य सत्कार क्षेत्र को पहले बहुत नजर अंदाज किया गया और ऐसे सृजनात्मक फैसलों से बेहतर भविष्य की उम्मीद बनती है। इन सुधारों से निश्चित तौर पर कारोबार सुगमता को बढ़ावा मिलेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े